Homeप्रमुख खबरेंसिंधिया खेमे के हमलों से आहत दिग्गीराजा बोले मैं डाइबिटिक नहीं हूं,...

सिंधिया खेमे के हमलों से आहत दिग्गीराजा बोले मैं डाइबिटिक नहीं हूं, मीठी चाय पीता हूं

भोपाल। चिट्ठी के जवाब में आए बयानी हमलों से घायल दिग्विजय सिंह गुरूवार रात सीएम कमलनाथ से मिले और शुक्रवार को मीडिया के सामने पेश हुए। उन्होंने कहा कि ‘ऊपर आरोप तब लगने शुरू हुए जब मैंने आईएसआई (ISI) के साथ बीजेपी नेताओं के कनेक्शन को लेकर आवाज़ उठाई।’ बता दें कि दिग्विजय सिंह पर सभी आरोप सिंधिया समर्थक मंत्री उमंग सिंघार सहित सहित कुछ अन्य मंत्री व विधायकों ने लगाए हैं। 

अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘मुझे 50 साल हो गए राजनीति में, मैं कभी आरोपों से विचलित नहीं हुआ। प्रदेश की जनता जानती है दिग्विजय सिंह क्या है।’ उन्होंने कहा कि ‘मैं डाइबिटिक नहीं हूं, मैं मीठी चाय पीता हूं। हर व्यक्ति को पोस्टर लगाने का अधिकार है, उस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। सांसद होने के नाते मुझे चिट्ठी लिखने का अधिकार है। कमलनाथ इतने कमजोर नहीं हैं कि उन्हें सरकार चलाने के लिए किसी की जरूरत पड़े।
मंत्री उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह पर खुला आरोप लगाया है कि वो प्रदेश में खनन माफिया और शराब माफिया को संरक्षण दे रहे हैं। खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इन आरोपों की जांच कराए जाने की मांग की है। मंत्री महेंद्र सिसौदिया एवं गोविंद राजपूत ने भी दिग्विजय सिंह की चिट्ठी पर आपत्ति जताई है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments