नई दिल्ली: नृपेंद्र मिश्रा के पद छोड़ने के बाद पीके मिश्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रमुख सचिव बनाया गया है. मोदी सरकार 2 में पीके मिश्रा को अतिरिक्त प्रमुख सचिव का पद दिया गया था. लेकिन नृपेंद्र मिश्रा के इस्तीफे के बाद अब पीके मिश्रा को प्रमुख सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पीके मिश्रा पूर्व कैबिनेट सचिव रह चुके हैं.
गुजरात में भी मोदी के साथ काम कर चुके हैं मिश्रा
बता दें कि नृपेंद्र मिश्रा के पद छोड़ने के बाद अटकलें थीं कि पीके मिश्रा को ही पीएम मोदी का प्रमुख सचिव बनाया जाएगा. पीके मिश्रा को पीएम मोदी का बेहद करीबी माना जाता है. पीएम मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उस वक्त भी पीके मिश्रा उनके साथ काम करते थे.