Homeदेशअमित शाह ने दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को...

अमित शाह ने दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई.

नवरात्रों के पावन दिनों में मोदी सरकार ने वैष्णो देवी के भक्तों को तोहफा दिया है. राजधानी दिल्ली से अब कटरा जाना आसान हो गया है. गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई. जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को इसे नवरात्री को तोहफा बताया.

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘जम्मू के लोगों के लिए नवरात्रि पर विशेष भेंट. अत्याधुनिक सुविधाओं वाली, भारत में ही निर्मित ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ से भक्त अब सिर्फ 8 घंटे में दिल्ली से कटरा पहुंचेंगे. इससे जहां जम्मू-कश्मीर के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं श्रद्धालुओं की यात्रा भी आरामदायक होगी. जय माता दी!’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments