HomeBreakingईडी ने पी. चिदंबरम से तिहाड़ जेल में पूछताछ के बाद गिरफ्तार...

ईडी ने पी. चिदंबरम से तिहाड़ जेल में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया

नई दिल्लीआईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी. चिदंबरम को तिहाड़ जेल में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. ईडी के अधिकारियों का एक दल बुधवार सुबह ही उनसे पूछताछ करने तिहाड़ जेल पहुंचा था. इस दौरान ईडी ने चिदंबरम से करीब दो घंटों तक पूछताछ की थी.

कोर्ट ने ईडी को दी थी चिदंबरम को गिरफ्तार करने की अनुमति

दिल्ली की एक स्थानीय अदालत ने केन्द्रीय जांच एजेंसी ईडी को मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता से पूछताछ करने की अनुमति दी थी. इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय की जांच टीम तिहाड़ जेल पहुंची. इतना ही नहीं अदालत कल ईडी को आवश्यकता पड़ने पर चिदंबरम को गिरफ्तार करने की अनुमति भी दे दी थी.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments