भारतीय जनता पार्टी मीडिया सेंटर द्वारा ग्वालियर में दीपावली मिलन समारोह का आयेजन हर्षोल्लास वातावरण में किया गया। इस अवसर पर जहां बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे वहीं केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा प्रदेश सरकार के मंत्रीगण श्री जयभान सिंह पवैया, डॉ नरोत्तम मिश्रा ,श्रीमती माया सिंह,श्री रुस्तम सिंह,श्री लालसिंह आर्य, सांसद भागीरथ प्रसाद,प्रदेश मीडिया प्रमुख श्री लोकेन्द्र पाराशर,श्री राजेश सोलंकी नीरू सिंह ज्ञानी विधायक घनश्याम पिरोनिया, भाजपा के सम्भागीय संगठन मंत्री श्री शैलेंद्र बरुआ,साडा अध्यक्ष राकेश जादोन, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़े विशिष्ट जन उपस्थित थे।
इस अवसर पर सुमधुर गीतों और गजलों ने वातावरण को उत्सवमय कर दिया । सभी पत्रकारों नेताओं ने इस आयेजन की प्रशंसा करते हुए एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। देर रात तक चले इस दीपावली मिलन समारोह में स्वादिष्ट भोजन के साथ सभी ने अन्नकूट का आनंद भी लिया।