ग्वालियर /मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने को लेकर उनकी तमाम नाकामियों को उजागर करने प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा पूरी तरह हमलावर हो गई है इसी के चलते आज प्रदेश के सम्भागीय मुख्यालयो पर भाजपा के तमाम दिग्गज नेताओं ने एकसाथ पत्रकार वार्ताएं करके कमलनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला और बड़े आंदोलन की धमकी दी।
इसी सिलसिले में ग्वालियर आये प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा की सभी मोर्चों पर कमलनाथ सरकार विफल रही है उन्होंने अपने वचनपत्र का एक भी वादा पूरा नहीं किया है। श्री गुप्ता ने कहा की मध्यप्रदेश में सत्ता के दो केंद्र हैं जो आपसी खींचतान में उलझे रहते हैं, जनता और किसान परेशान है।
उन्होंने किसानों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस में कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार चल रही है। सत्ता में आने से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वादा किया था कि सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज माफ करेगे। लेकिन साल भर होने को आया है प्रदेश के 25 प्रतिशत किसानों का भी ऋण माफ नही हुआ है।
पूर्व मंत्री श्री गुप्ता ने कहा कि अब तो किसानों को ऋण खाद बीज भी नही मिल रहा है।सहकारी समितियां दिवालियापन पर आ गई है किसान रो रहा है।मध्य प्रदेश में 150 किसानों ने आत्महत्या की है।अब तक राज्य सरकार ने बाढ़ से पीड़ित किसानों को मुआवजा नही दिया ।बार बार दोषारोपण किया जा रहा है कि केंद्र पैसा नही दे रहा है।जबकि 1 हजार करोड़ का NDRF फंड दिया जा चुका है, लेकिन सरकार बताये की इन्होंने किसानों को कितना पैसा दिया है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने हमे सिखाया घर के घेराव करना।अब हम यही कार्य करने विवश है ।सरकार ब्यौरा दे कि किसानों के लिए क्या किया। वचन पत्र में कितने वचन पूरे किए। हर मंत्री के घर मे काम अभी भी फिजूलखर्ची जारी है। कोरिया भेजा जा रहा दल बार बार।सरकार जबाब दे वार्ना अब हम कांग्रेस के मंत्रियों के घरों का करेगे घेराव और जिन्होंने सरकार को दिया समर्थन हम उनका भी घेराव करेगे ।चर्चा के दौरान ग्वालियर जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा वरिष्ठ पार्टी नेता जयसिंह कुशवाह, रामेश्वर भदौरिया पवन सेन आदि उपस्थित थे