ग्वालियर ।भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार पर समूचे प्रशासन का कांग्रेसीकरण किए जाने का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में आज जनवरी को सुबह 11.30 बजे नवीन कलेक्ट्रेट का घेराव कर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर जी के नेतृत्व में आयोजित आंदोलन में जिलेभर के कार्यकर्ता, पदाधिकारी व आमजन शामिल होंगे।
सम्भागीय मीडिया सेंटर से जारी विज्ञप्ति में जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश में अधिकारी वर्ग कांग्रेस कार्यकर्ता की भूमिका निभा रहे हैं। वे भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं को माफियाओं के नाम पर निशाना बनाया जा रहा है चुन-चुनकर प्रताड़ित कर रहे हैं।
हाल ही में राजगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं व नागरिकों के साथ कलेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने गुंडागर्दी की। तिरंगे का अपमान किया व निर्दोषों के खिलाफ पुलिस प्रकरण बनाए गए इसी तरह प्रदेश व जिले में भाजपा समर्थित जनप्रतिनधियों के खिलाफ झूठी शिकायतों के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। अधिकारी वर्ग निर्दोशों को जेल भेजकर कांग्रेस का धर्म निभा रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा प्रशासनिक हठधर्मिता व कांग्रेसीकरण के खिलाफ 24 जनवरी को सुबह 11.30 बजे नवीन कलेक्ट्रेट पर कार्यकर्ता, पदाधिकारी व आमजन एकत्रित होंगे। तत्पश्चात ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर जी की विशेष उपस्थिति में कलेक्टोरेट पहुंचकर घेराव करेंगे और ज्ञापन सौंपेंगे।