Homeदेशबड़ा फैसला : अब पैरामिलिट्री फोर्स की कैंटीनों में बिकेगा सिर्फ स्वदेशी...

बड़ा फैसला : अब पैरामिलिट्री फोर्स की कैंटीनों में बिकेगा सिर्फ स्वदेशी सामान

केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की कैंटीन में एक जून से केवल स्वदेश निर्मित वस्तुओं की ही बिक्री होगी। गृह मंत्रालय ने बुधवार (13 मई) को यह जानकारी दी। गृह मंत्रालय ने बताया कि इसके बाद करीब दस लाख सीएपीएफ के जवानों के परिवार के 50 लाख सदस्य स्वदेश निर्मित उत्पादों का इस्तेमाल करेंगे। सीएपीएफ के अंतर्गत देश के अर्द्धसैनिक बल सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी आते हैं।

वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई को देश के नाम अपने संबोधन में स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने और भारत को आत्मनिर्भर बनाने की अपील की थी। इसी दिशा में गृह मंत्रालय ने यह कदम उठाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments