Homeदेशजा रहे हैं हरिद्वार तो आपके लिए यह जानकारी है बहुत जरूरी

जा रहे हैं हरिद्वार तो आपके लिए यह जानकारी है बहुत जरूरी

हरिद्वार में अब शाम 7 बजे के बाद अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं हर की पौड़ी पर भी सात बजे बाद श्रद्धालु नहीं रुक पाएंगे। ऐसे में गंगा आरती में शामिल होने वाले लोगों को बीच में ही आरती छोड़कर जाना पड़ेगा। गंगा आरती करीब पौने सात बजे शुरू होती है और करीब साढ़े सात बजे तक चलती है। पुलिस के अनुसार शाम 7 बजे के बाद हर की पौड़ी पर रुकने लोगों के खिलाफ पुलिस लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा करेगी।

अनलॉक-1 में राज्य सरकार ने सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक छूट दी है। लेकिन हरिद्वार में कई लोग अनावश्यक रूप से सात बजे के बाद भी घरों से निकल रहे थे। लेकिन अब रात से पुलिस ने पूरे जिले में सख्ती बढ़ा दी। जगह-जगह पुलिस ने पहुंचकर बाहर घूम रहे लोगों को फटकार लगाई और मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी भी दी।

वहीं गंगा आरती को लेकर भी पुलिस ने श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों से बातचीत की है। उधर उच्चाधिकारियों ने हर की पौड़ी पुलिस को निर्देश दिये हैं कि हर की पौड़ी पर 7 बजे के बाद किसी भी यात्री या फिर अन्य लोगों को न रुकने दिया जाए। श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों और पुजारियों को इसमें छूट दी गई है। क्योंकि ये लोग गंगा आरती करते हैं। इसके अलावा बाहर से आने वाले या फिर स्थानीय लोगों को सात बजे के बाद हर की पौड़ी पर नहीं रुकने दिया जाएगा। इसके लिए 6:30 बजे से ही हर की पौड़ी पर अनाउंसमेंट शुरू हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments