HomeBreakingमध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण प्रतिशत चिंताजनक स्तर पर पहुंचा , ग्वालियर...

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण प्रतिशत चिंताजनक स्तर पर पहुंचा , ग्वालियर में अब तक 72 की मौत

ग्वालियर/भोपाल/ मध्यप्रदेश ग्वालियर में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है यहां अबतक 6703 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं वहीं 72 लोगों की मौत भी हो चुकी है। सोमवार को भी 174 नए संक्रमित मरीज सामने आए वहीं एक व्यक्ति की कोरोना से मरने की खबर है। उधर पूरे मध्यप्रदेश की बात करें तो हालात और भी भयावह नज़र आ रहे हैं। सरकारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। आज की रिपोर्ट में पॉजिटिविटी रेट 8% से ज्यादा हो गई। यानी प्रत्येक 100 सैंपल में से 8 पॉजिटिव निकले। यह बेहद गंभीर स्थिति है। इसके साथ ही संक्रमित इलाकों की संख्या बढ़कर 6000 से ज्यादा हो गई।

चिंता की बात यह है की एक ओर सरकारी चिकित्सा सुविधाएं धीरे-धीरे कम होती जा रही है। जबकि महामारी तेजी से बढ़ रही है।

सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है कि संक्रमित इलाकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और संक्रमित क्षेत्रों को वायरस मुक्त करने के लिए सरकार की तरफ से सैनिटाइजेशन बंद कर दिया गया है।
सरकारी अस्पतालों में मरीजों के साथ दुर्व्यवहार और लापरवाही की खबरें लगातार सामने आ रही है।
प्राइवेट अस्पताल नए-नए तरीके उपयोग करके मरीजों को लूट रहे हैं।
सबसे बड़ी समस्या यह है कि मंत्रियों और नेताओं की लापरवाही देखने के बाद जनता यह विश्वास करने लगी है कि कोरोनावायरस जैसी कोई चीज है ही नहीं। यह सब कुछ जो चल रहा है कोई घोटाला है।
संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 07 सितंबर 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में:-
22342 सैंपल की जांच की गई।
117 सैंपल रिजेक्ट हो गए।
20457 सैंपल नेगेटिव पाए गए।
1885 सैंपल पॉजिटिव पाए गए।
17 मरीजों की मौत हो गई।
1022 मरीज डिस्चार्ज किए गए।
मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 75459
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 1589
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 56909
07 सितंबर 2020 को संक्रमित नागरिकों की संख्या 16961
07 सितंबर 2020 को मध्यप्रदेश में संक्रमित इलाकों की संख्या 6008
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments