केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि से जुड़े बिलों के मुद्दे पर संसद में सरकार को घेरने के बाद कांग्रेस अब देशव्यापी आंदोलन की रणनीति बना रही है. इसको लेकर सोमवार को पार्टी की बड़ी बैठक बुलाई गई है. सोमवार शाम 4 बजे कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली बैठक में सोनिया गांधी की सहायक समिति के सदस्य, सभी महासचिव और प्रदेश प्रभारी मौजूद रहेंगे. शीर्ष स्तर पर फेरबदल के बाद कांग्रेस के केन्द्रीय पदाधिकारियों की यह पहली बैठक है.
सूत्रों के मुताबिक इलाज के लिए विदेश में मौजूद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसको लेकर निर्देश दिए हैं. राहुल गांधी भी अपनी मां सोनिया गांधी का ख्याल रखने के लिए उनके साथ हैं.