Homeमध्यप्रदेशभाजपा के फायरब्रांड नेता अनूप मिश्रा भी अब चुनाव प्रचार में कूदे

भाजपा के फायरब्रांड नेता अनूप मिश्रा भी अब चुनाव प्रचार में कूदे

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री व भाजपा के फायर ब्रांड नेता अनूप मिश्रा भी अब चुनाव मैदान में कूद गए हैं। अभी तक श्री मिश्रा का चेहरा नजर नहीं आ रहा था । इसकी एक प्रमुख वजह यह भी रही की अनूप मिश्रा कोरोना संक्रमण के कारण गम्भीर रूप से बीमार थे। इसी के चलते उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती रहना पड़ा था । ठीक होने के बाद उन्हें लगभग दो सप्ताह तक आराम की सलाह भी दी गई थी। हालांकि दिल्ली से लौटने के बाद श्री मिश्रा ने ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ व्यापारी वर्ग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मंच साझा किया था और सिंधिया के साथ गूढ़ चर्चा करते दिखाई दिए थे। उसी रात अनूप को जयविलास में भी अंदर जाते देखा गया था। इतना होने के बावजूद अनूप मिश्रा किसी भी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सक्रीय रूप से प्रचार करते नजर नहीं आए थे इसको लेकर तमाम तरह की चर्चाएं की जा रही थीं। कुछ लोगों का कहना था की पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया इस कारण वे नाराज हैं। हालांकि लगभग एक माह पूर्व श्री मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान अपनी चर्चित स्टायल में भाजपा द्वारा ग्वालियर चम्बल की सभी 16 सीटें जीतने व कांग्रेस का सूफड़ा साफ होने का दावा किया था। खैर अब पार्टी ने अपने इस फायरब्रांड नेता को चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतार दिया है। जानकारी के मुताबिक अनूप मिश्रा  कल 20 अक्टूबर को भिंड जिले में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मेहगांव विधानसभा में कई सभाओं को संबोधित करेंगे।
श्री मिश्रा प्रातः 10 बजे डोडरी, सुबह 11 बजे गिंगरखी, दोपहर 12 बजे बहुआ, दोपहर 1 बजे देवरी, दोपहर 2 बजे कन्हारी तथा दोपहर 3 बजे खेरिया थापक में सभाओं को संबोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments