मध्य प्रदेश में शिवराज कैबिनेट में सामान्य प्रशासन मंत्री लाल सिंह आर्य ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को महापुरुष बताया है. मंत्री का यह बयान सूबे के ग्वालियर शहर में नाथूराम गोडसे की मूर्ति स्थापित कर मंदिर बनाए जाने के बाद आया है.
राजधानी भोपाल में मीडिया से बातचीत में लाल सिंह आर्य ने कहा कि हिंदू महासभा को नाथूराम गोडसे की मूर्ति स्थापित करने के पहले सरकार से अनुमति मांगनी चाहिए थी. हालांकि, गोडसे के बारे में पूछे गए सवाल पर मंत्री ने उसे महापुरुष का दर्जा दिया है.