Homeमध्यप्रदेशकोरोना काल में भिंड के LIC युवाओं ने रचा इतिहास।

कोरोना काल में भिंड के LIC युवाओं ने रचा इतिहास।

 

भिंड /एक ओर जहां देखने में आ रहा है कि कोरोना के कारण कई व्यवसाय प्रभावित हैं ,और लोग निराश हो जाते हैं । वहीं दूसरी कुछ लोग ऐसे माहौल में भी सर्वश्रेष्ठ कार्य करते हैं।ऐसा ही हुआ है भारतीय जीवन बीमा निगम भिंड में जहां पर सुदूर ग्रामीण युवाओं ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं ।शाखा भिंड के विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 31 अक्टूबर को जहां एक और ग्रामीण क्षेत्र मसूरी के राजेश सिंह भदोरिया ने एमडीआरटी प्रतियोगिता दूसरी बार क्वालीफाई कर डबल एम डी आर टी की, वही उसी दिन आनंद जैन ने भी एमडीआरटी क्वालीफाई कर एक इतिहास बनाया ।ऐसा कम ही होता है की जीवन बीमा क्षेत्र की अमेरिका की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता एमडीआरटी में एक ही दिन में दो दो लोग क्वालीफाई करते हो। साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्र पीपरी के मनोज सिंह नरवरिया ने भी विगत माह में एमडीआरटी क्वालीफाई कर इतिहास रचा। ऐसा करने वाले वह नरवरिया समाज के जिले के पहले व्यक्ति बने।अभिकर्ताओं ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय जिले के सम्मानित नागरिकों को दिया है। अभिकर्ताओं की इस उपलब्धियों पर वरिष्ठ मंडल प्रबन्धक राजीव जोली, मार्केटिंग मैनेजर अमृत सोरेन,हेमन्त जोशी, वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक प्रदीप कुमार ,शाखा प्रबन्धक सेटेलाइट प्रदीप पांडे , सुधीर सिंह ,चतुर्भुज , अनुपम तिवारी ,महेश गुप्ता ,देवेश भदोरिया,अनिल जोशी ,के सी कमल आदि अधिकारी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments