Homeमध्यप्रदेशशाम 4 बजे तक :ग्वालियर पूर्व में सबसे कम मतदान सुमावली मैं...

शाम 4 बजे तक :ग्वालियर पूर्व में सबसे कम मतदान सुमावली मैं चली गोली, जौरा मैं फूंकी बाईक

मध्य प्रदेश के 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। ग्वालियर की तीन विधानसभा में डबरा को छोड़ दें तो ग्वालियर पूर्व व उपनगर ग्वालियर  दोपहर शाम 4 बजे तक  क्रमशः 36 और 41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया उधर डबरा में इन दो विधानसभा की तुलना में मतदान तेजी से हुआ यहां 4 बजे तक 50 प्रतिशत से ज्यादा वोद पड़ चुके थे।मध्य प्रदेश के 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। दोपहर 4 बजे तक 58% वोटिंग हो चुकी थी, सबसे कम वोटिंग ग्वालियर ईस्ट में 36 प्रतिशत रही। बदनावर में 4 बजे तक सबसे ज्यादा 74.36 प्रतिशत वोट डले। वोटिंग का समय शाम 6 बजे तक है।  बमोरी क्षेत्र में घूमने पर गुना के भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिकरवार समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।  मुरैना जिले में सुमावली विधानसभा सीट के कासपुरा और खनेता गांव में फायरिंग की घटना हुई। इसमें एक महिला को गोली लगी। जौरा में बाहुबलियों ने मतदान रोकने की कोशिश की।यहाँ दो बाइक भी जलाए जाने की खबर है।इसकी शिकायत की गई है। मुरैना के सुमावली सीट के जतावर पोलिंग बूथ पर फायरिंग हुई। मतदान रोका गया। एक युवक को गोली लगी। मामले में 4 लोग गिरफ्तार हो गए हैं। इनसे हथियार भी बरामद भी किया है।

इधर, मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री गोपाल भार्गव पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है। बीती रात वह सुरखी सीट के बाजना में मतदाताओं के साथ बैठक कर रहे थे। शिकायत के बाद उनपर केस दर्ज हुआ है। इससे पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर EVM से वोटिंग करवाने पर सवाल उठाए। शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस पहले ही हार की भूमिका बनाने लगी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments