Homeप्रमुख खबरेंचैनलों के एग्जिट पोल:बिहार के 3 पोल में एनडीए और महागठबंधन के...

चैनलों के एग्जिट पोल:बिहार के 3 पोल में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर, साफ जीत किसी को नहीं

बिहार में तीसरे फेज की वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं। अभी तक तीन चैनलों के आंकड़े सामने आए हैं। C वोटर-एबीपी और C वोटर-टाइम्स नाउ के मुताबिक, बिहार में त्रिशंकु विधानसभा के बनने के आसार दिख रहे हैं। वहीं, जन की बात-रिपब्लिक TV के सर्वे में तेजस्वी सरकार बन सकती है। हालांकि, एनडीए और महागठबंधन के बीच सीटों का अंतर बहुत कम रहेगा।

एबीपी के मुताबिक, NDA को-104 से 128, महागठबंधन को 108 से 131 और अन्य को 5 से 11 सीटें मिल सकती हैं। वहीं टाइम्स नाउ के मुताबिक, NDA को 116 और महागठबंधन को 120 सीटें मिल सकती हैं। जबकि, अन्य के खाते में 7 सीटें जा सकती हैं। जन की बात-रिपब्लिक TV के सर्वे में एनडीए को 91 से 117, महागठबंधन को 118 से 138 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 8 से 14 सीटें मिलने का अनुमान है।

मुख्यमंत्री के लिए कौन पसंद
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडियाः 
सीएम के लिए तेजस्वी यादव 44% लोगों की पसंद है। 33% लोगों ने नीतीश कुमार को अपनी पसंद बताया है। वहीं, चिराग पासवान के नाम पर सिर्फ 7% लोगों ने ही अपनी सहमति जताई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments