Homeदेशगोलगप्पे के लिए शौचालय के पानी का इस्तेमाल

गोलगप्पे के लिए शौचालय के पानी का इस्तेमाल

ऐसे कौन होगा गोलगप्पे (पानीपूरी) का नाम सुनकर जिसके मुंह में पानी न आ जाता हो। लेकिन अगली बार गोलगप्पा खाने से पहले एक बार पानी की तफ्तीश जरूर कर लीजिएगा। दरअसल, महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक गोलगप्पे के विक्रेता को पकड़ा गया है जो मसाले वाले पानी में शौचालय का पानी मिला रहा था। उसकी यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा मिलावटी पानीपूरी का बनाया गया वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गोलगप्पे वाला अपने खास स्वाद के लिए शहर भर में प्रसिद्ध था। उसका ठेला आमतौर पर कोल्हापुर की रणकला झील के पास ही खड़ा होता था। जब स्थानीय लोगों को इस घटना का पता लगा और पानीपूरी के पानी में शौचालय का पानी मिलाने वाला वीडियो मिला, तो गुस्साई भीड़ ने उसके ठेले को तोड़कर फेंक दिया। इसके साथ ही उसका खाने-पीने का सामान भी सड़क पर फेंक दिया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments