Homeमध्यप्रदेशवोटर लिस्ट में बढ़वाना है नाम तो जल्दी कीजिये

वोटर लिस्ट में बढ़वाना है नाम तो जल्दी कीजिये

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए वोटर लिस्ट के संशोधन का काम अब सिर्फ चार दिन और चलेगा। एक महीने का यह अभियान 24 दिसंबर को खत्म हो जाएगा। पिछले 25 दिन में कुल 10 हजार 751 अलग-अलग फार्म जमा हुए हैं। इनमें से 60 फीसदी अर्थात 6 हजार 65 फार्म सिर्फ कांग्रेस विधायकों के क्षेत्र ग्वालियर पूर्व और डबरा से हैं।

तीन दिन पहले के आधार पर तैयार रिपोर्ट के मुताबिक सभी छह विधानसभाओं में सर्वाधिक 5 हजार 443 फार्म नए वोटरों ने नाम जोड़ने के लिए जमा किए हैं। इन्हीं क्षेत्रों में 2 हजार 867 फार्म पहले से शामिल नाम हटवाने के लिए आए हैं।

कलेक्टर के मुताबिक दावे आपत्ति फार्म सभी 1188 मतदान केंद्रों पर 25 नवंबर से लिए जा रहे हैं पर 24 दिसंबर के बाद फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। कोई भी मतदाता यदि अपना नाम जुड़वाने या फिर दूसरे तरह के संशोधन के लिए घर बैठे फार्म जमा करना चाहता है तो उसे पोर्टल voterportal.eci.gov.in की मदद लेनी होगी। सभी तरह के फार्म ceomadhyapradesh.nic.in या फिर eci.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

किस तरह के कितने आवेदन आए

5443 फार्म नाम बढ़वाने के लिए 2867 फार्म पहले से शामिल नाम हटवाने के लिए आए हैं। 1375 फार्म नाम, उम्र, पता व अन्य संशाेधन वाले शामिल हैं। 722 स्थान परिवर्तन वाले

निगम चुनाव से कोई संबंध नहीं

मतदाता सूची में उक्त संशोधन विधानसभावार हो रहा है। नगर निगम चुनाव में यह नाम जुड़ेंगे अथवा नहीं, इसको लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। प्रस्तावित निगम चुनाव के लिए वोटर लिस्ट सितंबर महीने में तैयार हो चुकी है। यह चुनाव जनवरी में संभावित हैं। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments