Homeमध्यप्रदेशशिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार 3 को सिंधिया समर्थक सिलावट और गोविंद सिंह...

शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार 3 को सिंधिया समर्थक सिलावट और गोविंद सिंह बन सकते हैं मंत्री

भोपाल. शिवराज कैबिनेट का विस्तार 3 जनवरी को होगा. राजभवन में दोपहर 12.30 बजे नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगा. इस बार शिवराज कैबिनेट में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. इसके साथ ही मध्यप्रदेश के चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक का शपथ ग्रहण समारोह भी दोपहर 3:00 बजे राजभवन में हो सकता है.

बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार की सूचना मंत्रालय से राजभवन भेज दी गई है. राजभवन ने इसकी पुष्टि कर दी है। गौरतलब है कि उपचुनाव के परिणाम 10 नंवबर को आए थे. इसके बाद से शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार किया जा रहा था. इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और ज्योतिरादित्य सिंधिया की चार दौर की बैठकें हो चुकी हैं. सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह ही राष्ट्रीय नेतृत्व ने मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति दी है.

3 दिसंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा था कि फिलहाल मंत्रिमंडल (Cabinet) विस्तार की कोई तारीख तय नहीं है. जब तारीख तय होगी तो फिर मीडिया को इसकी जानकारी दे दी जाएगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस बयान के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि फिलहाल सूबे में मंत्रिमंडल का विस्तार टल गया है.

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई थीं. कयास लगाए जा रहे थे कि 8 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है. इसके पीछे वजह मानी जा रही थी कि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 7 दिसंबर को भोपाल आ रही हैं और यहां से उनका बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व जाने का कार्यक्रम है. ऐसे में 8 तारीख को मंत्रिमंडल विस्तार का कार्यक्रम रखा जा सकता है. हालांकि इस बारे में अधिकृत तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई थी. लेकिन जिस तरह से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भोपाल में चर्चा हुई, उससे माना यही जा रहा था कि इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments