Homeदेशलो आ गईं परीक्षाएं बिल्कुल न लें तनाव,तीन माह पहले डेटशीट से...

लो आ गईं परीक्षाएं बिल्कुल न लें तनाव,तीन माह पहले डेटशीट से हुई आसानी

CBSE की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से 11 जून तक

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेट शीट जारी कर दी है। इसके साथ ही अब इन क्लासेज के विद्यार्थियों का तनाव भी बढ़ने लगा है। चूंकि इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण पूरे साल स्कूल बन्द रहे हैं केवल ऑनलाईन पढ़ाई ही हुई है अतः स्थितियां भिन्न होने से तनाव और अधिक बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में पेरेंट्स और शिक्षकों का दायित्व और अधिक बढ़ गया है। एक्सपर्ट का कहना है की यह लोग बच्चों को बदली हुई परिस्थितियों के मुताबिक मोटीवेट करें साथ किसी भी तरह का तनाव न लेने की सलाह लगातार देते रहे। बच्चों को भी बिना किसी बात का तनाव लिए अपने द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार पढ़ाई करने की जरूरत है साथ ही योग एक्ससाइज के लिए भी समय निकालें यह भी तनाव कम करने में बेहद मदद करते हैं। अच्छी बात यह है की परीक्षाओं से 3 महीने पहले ही डेट शीट आ गई है, ताकि स्टूडेंट्स उस हिसाब से तैयारी कर सकें। 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 4 मई से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षाएं 7 जून तक, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 11 जून तक चलेंगी। CBSE की परीक्षाएं इस बार करीब ढाई महीने की देरी से शुरू हो रही हैं। पिछले साल ये 15 फरवरी से शुरू हो गई थीं। 2020 में 45 दिनों का शेड्यूल था। 2021 में इसे घटाकर 39 दिन किया गया है। इस बार CBSE की बोर्ड परीक्षाओं में 30 लाख स्टूडेंट्स शामिल हो सकते हैं। दोनों ही क्लास के प्रैक्टिकल एग्जाम 1 मार्च से शुरू होंगे। वहीं, रिजल्ट 15 जुलाई तक जारी कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments