Homeदेशबाबरी समर्थकों द्वारा भड़काऊ पोस्टर लगाकर up का माहौल गन्दा करने की...

बाबरी समर्थकों द्वारा भड़काऊ पोस्टर लगाकर up का माहौल गन्दा करने की कोशिश

अयोध्या में बाबरी।  ढांचा गिरने   जाने की तारीख 6 दिसंबर से पहले बाबरी मस्जिद ‘फिर से तामीर करो’ की बातें लिखे पोस्टर वेस्ट यूपी में मिलने से पुलिस और खुफिया विभाग सतर्क हो चुकी है। पुलिस इन पोस्टर की असलियत और यह कहां से आए हैं, इसका पता लगाने में जुट गई है।

पुलिस को डर रहता है कि इस मुद्दे को लेकर संवेदनशील शहरों में दोनों वर्गों में टकराव की नौबत आ सकती है। इसलिए पुलिस कोई बड़ा आयोजन पक्ष या विपक्ष में नहीं करते देती। शनिवार की सुबह एकाएक बिजनौर के चांदपुर में ‘फिर तामीर करो’ भड़काऊ पोस्टर पुलिस को मिले।

पुलिस ने पोस्टर कब्जे में ले लिया है। इस पोस्टर को एक संगठन पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया की तरफ से छपा दर्शाया गया है। उस पर हिंदी और उर्दू में मजमून लिखा हुआ है। लाल और काले रंग के पोस्ट पर सफेद रंग से लिखा गया है।

इसमें लिखा गया है कि कहीं हम भूल न जाए, धोखे के 25 साल। उसके नीचे तारीख लिखी है 6 दिसंबर 1992 – 6 दिसंबर 2017 बाबरी मस्जिद का पहले का फोटो पोस्टर पर छपा है। उसके नीचे लिखा है बाबरी मस्जिद की दोबारा तामीर करो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments