HomeदेशLAC और वैक्सीन डिप्लोमसी में हार के बाद चोरी पर उतरा चीन,...

LAC और वैक्सीन डिप्लोमसी में हार के बाद चोरी पर उतरा चीन, SII-भारत बायोटेक पर कर रहा साइबर हमले

सीमा पर घुसपैठ में नाकाम रहा चीन अब भारत पर साइबर हमलों को अंजाम देने में जुट गया है। चीन प्रायोजित हैकर्स के ग्रुप ने भारत में वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) और भारत बायोटेक के आईटी सिस्टम को हाल के कुछ सप्ताह में निशाना बनाने की कोशिश की है। साइबर इंटेलिजेंस फर्म Cyfirma ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को यह जानकारी दी है।

दुनिया को कोरोना संक्रमण देने वाला चीन इस बात से चिढ़ा हुआ है कि भारत इस बीमारी के खिलाफ जंग में ग्लोबल लीडर बनकर उभरा है। वह वैक्सीन डिप्लोमसी में भी भारत से काफी पिछड़ चुका है। भारत दुनिया में बिक्री होने वाले वाले कुल टीकों का 60 फीसदी से अधिक उत्पादन करता है।

ग्लोडमैन सैक्स समर्थित और सिंगापुर-टोक्यो आधारित कंपनी Cyfirma ने कहा है कि चाइनीज हैकिंग ग्रुप APT10, जिसे स्टोन पांडा नाम से भी जाना जाता है, ने भारत बायोटेक और दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर में कुछ कमजोरियों की पहचान की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments