Homeमध्यप्रदेशकृषि मंत्री तोमर के गढ़ में किसानों की फ्लॉप महापंचायत में गरजे...

कृषि मंत्री तोमर के गढ़ में किसानों की फ्लॉप महापंचायत में गरजे टिकैत

श्योपुर /नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के संसदीय क्षेत्र में महापंचायत की। श्योपुर की जैदा कृषि उपज मंडी में हुए इस आयोजन में किसान नेता राकेश टिकैत भी पहुंचे। पूरी तरह से फ्लॉप रही इस किसान महापंचायत को सम्बोधित करते हुए टिकैत ने कहा है कि केंद्र में कोई सरकार नहीं, कंपनियां चला रही हैं किसानों को बर्बाद करने के लिए कृषि कानून लाए हैं। यह लुटेरों की टोली है, इनसे खुद तो बचकर रहना ही होगा, देश को भी बचाना है।

टिकैत ने कहा कि किसान प्रदर्शन करने के लिए किसी की अनुमति न लें। बैरिकेड्स तोड़ो, आज यहां बैरिकेड्स तोड़ोगे तो कल दिल्ली में तोड़ पाओगे। जो डरे वह मेरे साथ न आए। यह तो 3 कानून हैं, चुप रहे तो अभी 40 कानून और आने वाले हैं। उन्होंने सवाल पूछा कि सरकार बात करने से क्यों घबरा रही है।

राकेश टिकैत दोपहर करीब 3 बजे किसान महापंचायत में पहुंचे। शुरुआत से ही वे केंद्र सरकार और कृषि कानूनों पर हमलावर रहे। केंद्र सरकार के बारे में उन्होंने कहा कि यह खुद पेट्रोल डालकर आग लगाते हैं और कहते हैं जनता ने आग लगा दी। यह चुनाव ऐसे ही नहीं जीतते हैं, यह हरफनमौला हैं। कोई पॉलिटिकल पार्टी की सरकार होती तो बात होती। यह तो लुटेरे हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से बुलाई महापंचायत मध्यप्रदेश के श्योपुर, शिवपुरी, मुरैना, अशोक नगर के अलावा राजस्थान के बारां, कोटा, सवाई माधोपुर सहित सीमा से सटे जिलों में किसान शामिल हुए। किसान पंचायत को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन अलर्ट पर रहे। एहतियात के तौर पर 2 कंपनियां SAF की बुलाई गईं। कार्यक्रम वाली जगह सहित शहर में करीब 500 से 600 जवान और अफसर नजर रखे हुए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments