Homeमध्यप्रदेशराहुल पर सिंधिया का पलटवार

राहुल पर सिंधिया का पलटवार

राज्यसभा में भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल को जितनी चिंता अब है, काश उतनी चिंता तब की होती, जब मैं कांग्रेस में था। इससे ज्यादा मुझे कुछ नहीं कहना। इससे पहले मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि कांग्रेस को समझ में आ गया कि MP में कांग्रेस सिंधिया के बिना शून्य है। अब अगर सिंधिया की इतनी चिंता है, तो फिर एक प्रयोग कर राजस्थान में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बना दें।

क्या कहा था राहुल ने?
राहुल ने सोमवार को कांग्रेस संगठन के महत्व के बारे में पार्टी के यूथ विंग से बात करते हुए कहा था कि अगर सिंधिया कांग्रेस में होते तो आज CM बन गए होते। मैंने उन्हें इंतजार करने को कहा था, लेकिन उन्होंने मेरी नहीं सुनी। आज भाजपा में जाकर वे बैकबेंचर हो गए हैं। मुझे पता है, वो एक दिन जरूर लौटकर आएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments