मुरैना /शहर में SP बंगले से 100 कदम दूर पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े ATM कैश वैन को लूटने का प्रयास किया। पिस्टल अड़ाकर बदमाश वारदात को अंजाम देने आए थे। कैश वैन का सिक्योरिटी गार्ड जान की परवाह किए बगैर उनसे भिड़ गया। आखिरकार गार्ड की हिम्मत के सामने बदमाशों के हौसले पस्त पड़ गए।
बदमाशों ने गार्ड के सिर और छाती पर पिस्टल के बट से वार किया। वैन के अन्य कर्मचारी ने भी हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों को जमीन पर पटक लिया था। काफी देर संघर्ष के बाद हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। हमले में गार्ड और ऑफिसर हो गए। घटना मंगलवार दोपहर 1 बजे की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।