Homeमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री योगी ने दतिया के जागृत पीठ पहुंचकर की मां बगलामुखी,...

मुख्यमंत्री योगी ने दतिया के जागृत पीठ पहुंचकर की मां बगलामुखी, मां धूमावती और वनखण्डेश्वर महादेव की विशेष पूजा अर्चना

दतिया /उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने आज सुबह यहां मां पीताम्बरा के जागृत पीठों में से एक पीताम्बरा पीठ में मां बगलामुखी, मां धूमावती सहित,वनखण्डेश्वर महादेव पर दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की।  । वनखण्डेश्वर महादेव के बारे में मान्यता है कि यह महाभारत कालीन है।

बुंदेलखंड के अपने दो-दिवसीय दौरे के दौरान मंगलवार को उन्होंने जालौन, ललितपुर और झांसी में विभिन्न परियोजनाओं को लोकार्पित किया था। झांसी में रात्रि विश्राम के बाद वो सुबह दतिया आए और यहां से झांसी जाने के बाद महोबा के लिए रवाना होंगे। महोबा से वह बांदा और चित्रकूट भी जाएंगे और चित्रकूट से आज शाम लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

पीतांबरा मंदिर पीठ की विशेषता है कि यह शत्रु विनाशक है और यह सिद्ध पीठ है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां लगभग आधे घंटे का समय बिताया और मां पीतांबरा के सम्मुख खड़े होकर प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर में आम भक्तों का दर्शन कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। पीतांबरा पीठ के मंदिर प्रशासक महेश दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धूमावती माई तथा स्वामी जी महाराज के शयनकक्ष और वन खंडेश्वर महादेव मंदिरों में ध्यान लगाकर प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने यहां मंदिर के पुजारियों के सानिध्य में वन खंडेश्वर महादेव पर जलाभिषेक भी किया।

इसके बाद वे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री भारत योगी आदित्यनाथ के पीतांबरा पीठ पहुंचने से पूर्व सिविल लाइंस वाला रास्ता पुलिस ने बंद कर दिया था और उनके जाने के लगभग 10 मिनट बाद खोला गया। उनके मंदिर में दर्शन के दौरान स्थानीय पुलिस ने भी जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था यहां की थी। कुछ मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश भी की, किंतु है दर्शन के बाद सीधे रवाना हो गए। इस दौरान स्थानीय जिला प्रशासन के अधिकारी और अनेक भाजपा नेता भी मंदिर पहुंच गए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments