भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज चम्बल अंचल के सम्भाग मुख्यालय ग्वालियर में भीड़ भरे संवाददाता सम्मेलन में ऐलान किया की भाजपा का विजय रथ अब रुकने वाला नहीं है वह गुजरात की तर्ज पर ही मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों में भी विजय का पर परचम लहराएगी।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा की नगरीय निकाय चुनावों के पूर्व भाजपा ने जनता से सीधे संवाद का कार्यक्रम तय किया है आज इसी योजना के तहत 9 वें नगरनिगम का दौरा वे ग्वालियर में कर रहे हैं कल मुरैना में दसवीं जगह उनका उनका जनता व कार्यकर्ताओं से संवाद होगा। इसी आधार पर विकास का एक रोडमैप तैयार किया जाएगा भाजपा अध्यक्ष ने कहा जनता विकास से जुड़े जो भी सुझाव दे रही है उसी आधार पर 5 वर्षों का घोषणा पत्र भाजपा तैयार करने जा रही है। उन्होंने कहा की जनता को हमारे ऊपर पूर्णतः विश्वास है और हम भी जनता से मिले फीडबैक को पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं।
एक सवाल के जवाब में वीडी शर्मा ने कहा की पूरे देश की तरह मध्यप्रदेश में भी कुछ वामपंथी छाप ताकतें सोशल मीडिया का सहारा लेकर देश की छवि खराब करने के षड़यंत्र में जुटीं है। इस प्रकार की देश विरोधी ताकतों का जवाब देने की रणनीति भी जनता से मिले फीडबैक के आधार पर बनाई गई है।
कोरोना वेक्सीनेसन पर बोलते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा के आव्हान पर जनता से जुड़े सामाजिक कार्यों में सहयोग में भाजपा ने अपनी सहभागिता बढ़ाई है,उन्होंने कहा की इसी उद्देश्य से आज उन्होंने ग्वालियर के जयारोग्य के वैक्सीन हेल्प सेंटर पर जनता की मदद करने का प्रयास किया व उनसे सुझाव भी प्राप्त किये हैं। भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश में माफिया के खिलाफ जारी अभियान को और सख्ती के साथ जारी रखने के संकेत भी दिए। चर्चा के दौरान ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर, प्रदेश मीडिया प्रमुख लोकेन्द्र पाराशर व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी प्रदेश सरकार के मंत्री प्रधुम्न तोमर आदि मौजूद थे।