आज की चकाचौंध भरे राजनीतिक परिवेश में ऐसे दृश्य बहुत कम देखने को मिलते हैं जब देश प्रदेश के सत्ताधारी दल के संगठनात्मक पद पर आसीन शीर्ष नेतृत्व एक सामान्य समाजसेवी की भूमिका में जनता के बीच जाकर सहज सरल ढंग से जनसेवा करता दिखाई दे,लेकिन आज ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय में यह अनूठा प्रसंग दिखाई दिया जब मध्यप्रदेश में सत्तासीन दल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश सह संगठनमंत्री हितानन्द शर्मा यहां पहुंचे और कोरोना वैक्सीन के लिए स्थापित हेल्प डेस्क पर जाकर सामान्य स्वास्थ्य कर्मी की तरह बैठ गए। उन्होंने वहां उपस्थित बुजुर्गों और अन्य लोगों को सहज सरल तरीके से वेक्सीनेसन के बारे में जानकारी देना शुरू कर दिया,यह दृश्य देख अस्पताल प्रबंधन से जुड़े वरिष्ठ चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी हतप्रभ रह गये । वीडी शर्मा ओर हितानन्द जी ने यहां न केवल लोगों को वैक्सीन के लिए प्रेरित किया बल्कि एक सामान्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता की तरह पंजीयन भी किया।
जिसने भी देखी यह सहजता सरलता व जनसेवा नहीं रह सका प्रशंसा किए बिना
इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ’सेवा ही संगठन’ के मूलमंत्र के साथ कार्य करती है। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में कोविड-19 के टीकाकरण अभियान में अपनी सामाजिक भूमिका का निर्वहन कर रही है। पार्टी का यह अभियान 10 मार्च से प्रारंभ हुआ है। इस अभियान में पार्टी के कार्यकर्ता टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिये हेल्प डेस्क लगाकर और घर-घर पहुंचकर संपर्क कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा कोविड-19 मुक्त भारत के लिये टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया था।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में 2.5 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लग चुका है। इतना ही नहीं भारत द्वारा 6.5 करोड़ से अधिक वैक्सीन विश्व के 47 देशों को उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि भारत कोरोना मुक्त हो इसके लिये आमजन भी बिना किसी आशंका के कोरोना की वैक्सीन लगवायें।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या राय, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री रणवीर रावत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजनी, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, मीडिया पैनलिस्ट श्री आशीष अग्रवाल,हेल्प डेस्क प्रभारी डॉ राकेश रायजादा, डॉ श्रीप्रकाश लोहिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES