HomeBreakingदेखिए भाजपा अध्यक्ष का ग्वालियर पहुंचने पर कैसे हुआ जोरदार स्वागत

देखिए भाजपा अध्यक्ष का ग्वालियर पहुंचने पर कैसे हुआ जोरदार स्वागत

 

ग्वालियर /भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री वीडी शर्मा सह संगठन  महामंत्री श्री हितानंद शर्मा  और प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेंद्र पाराशर  आज प्रातः एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे । इस  अवसर पर  प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा का स्टेशन पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं नेताओं आदि ने जोरदार स्वागत किया।

इनमें प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री रणवीर रावत जी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी ,प्रदेश मंत्री मदन कुशवाह भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, कैबिनेट मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर, पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल, जयप्रकाश राजौरिया, महेश उमरैया, राजेश दुबे, किशन मुदगल, पूर्व विधायक रामवरण सिंह गुर्जर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

उल्लेखनीय है की प्रदेश अध्यक्ष आज ग्वालियर एवं 14 को मुरैना प्रवास पर रहेंगे इस दौरान वे
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों एवं सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट को सम्बोधित करने के साथ अन्य कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे प्रातः जयारोग्य अस्पताल में आओ वैक्सीन लगवाए, कोविड मुक्त मध्य प्रदेश बनाएं कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे,

*प्रातः 11 बजे होटल लैंडमार्क एन एक्स. में प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक और 11.30 बजे विशिष्ट कार्यकर्ता बैठक में शामिल होंगे*।

*दोपहर 12:30 बजे रंगमहल गार्डन में आयेजित बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।*
दोपहर 1.30 बजे होटल तानसेन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।
श्री शर्मा दोपहर 2 बजे बूथ अध्यक्ष के निवास पहुंचकर भोजन करेंगे।
*शाम 4 बजे कैंसर हास्पिटल में पूर्व पार्षदों से चर्चा और 4:30 बजे मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करेंगे*।
*शाम 5 बजे कैंसर हास्टिपल में सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट* को संबोधित करने के पश्चात *शाम 6.15 बजे रंगमहल गार्डन में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे*।
श्री शर्मा 14 मार्च को मुरैना में प्रातः 11 बजे होटल शिवाय में प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगें। दोपहर 1 बजे मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर 2 बजे बूथ अध्यक्ष के निवास पहुंचकर भोजन करेंगे। श्री शर्मा दोपहर 3 बजे राधिक पैलेस में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 4 बजे रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से भेंट करने के पश्चात शाम 5.15 बजे राधिक पैलेस में सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट को संबोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments