वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों एवं सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट को करेंगे संबोधित
ग्वालियर 12 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा 13 को ग्वालियर एवं 14 मार्च को मुरैना प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट में भी शामिल होंगे।
श्री विष्णुदत्त शर्मा 13 मार्च को रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के सामने पत्रकार समाचार पत्र के कार्यक्रम में सुबह 8:00 बजे और सुबह 9:00 बजे जयारोग्य अस्पताल में आओ वैक्सीन लगवाए, कोविड मुक्त मध्य प्रदेश बनाएं कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे,
प्रातः 11 बजे होटल लैंडमार्क एन एक्स. में प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक और 11.30 बजे विशिष्ट कार्यकर्ता बैठक में शामिल होंगे।
वे दोपहर 12:30 बजे रंगमहल गार्डन में आयेजित बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
दोपहर 1.30 बजे होटल तानसेन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।
श्री शर्मा दोपहर 2 बजे बूथ अध्यक्ष के निवास पहुंचकर भोजन करेंगे।
शाम 4 बजे कैंसर हास्पिटल में पूर्व पार्षदों से चर्चा और 4:30 बजे मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करेंगे। श्री शर्मा 5 बजे कैंसर हास्टिपल में सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट को संबोधित करने के पश्चात शाम 6.15 बजे रंगमहल गार्डन में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।
श्री शर्मा 14 मार्च को मुरैना में प्रातः 11 बजे होटल शिवाय में प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगें। दोपहर 1 बजे मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर 2 बजे बूथ अध्यक्ष के निवास पहुंचकर भोजन करेंगे। श्री शर्मा दोपहर 3 बजे राधिक पैलेस में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 4 बजे रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से भेंट करने के पश्चात शाम 5.15 बजे राधिक पैलेस में सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट को संबोधित करेंगे।