Homeधर्म कर्मसुख समृद्धि खुशहाली के लिए आज गणेशजी की ऐसे करें पूजा

सुख समृद्धि खुशहाली के लिए आज गणेशजी की ऐसे करें पूजा

17 मार्च 2021 (बुधवार) यानी आज फाल्गुन महीने के शुक्लपक्ष की चतुर्थी है, जिसे विनायक या वरद चतुर्थी कहा जाता है। इस दिन भगवान गणेश के साथ शाम को चंद्रमा की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विनायक चतुर्थी का व्रत रखने से सुख-समृद्धि के साथ खुशहाली आती है। श्रीगणेश की कृपा से बिगड़े काम भी बन जाते हैं।

श्रीगणेश को समर्पित इस व्रत को महीने में दो बार किया जाता है। कृष्णपक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी विनायक चतुर्थी कहते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, विनायक चतुर्थी के दिन शाम को श्रीगणेश की पूजा करने के बाद चंद्रमा दर्शन करें और उन्हें अर्घ्य अर्पित करें। इसके बाद उपवास खोले। विधि-विधान से व्रत रखकर पूजा करने से श्रीगणेश जीवन की बाधाओं को दूर करते हैं।

क्यों किए जाते हैं चंद्रदर्शन-

विनायक चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन का भी विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि सूर्योदय से शुरू होने वाला विनायक चतुर्थी का व्रत चंद्र दर्शन के बाद ही समाप्त होता है। इसलिए विनायक चतुर्थी के दिन चंद्रदर्शन जरूरी होते हैं।

सूर्य और चंद्रमा का समय-

सूर्योदय – 6:37 AM
सूर्यास्त – 6:32 PM
चन्द्रोदय – 17 मार्च 8:54 AM
चन्द्रास्त – 17 मार्च 10:00 PM

इस दिन सुबह उठकर स्नान करके साफ-सुथरे कपड़ों को धारण करें।
पूजा के दौरान लाल रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना गया है।
भगवान गणेश की पूजा के दौरान मुख हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में रखें।
भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने धूप-दीपक प्रज्जवलित करें।
भगवान गणेश को घी, दूर्वा, रोली, अक्षत आदि अर्पित करें।
अब भगवान गणेश को लड्डू या मोदक का भोग लगाएं।
शाम को व्रत कथा पढ़कर चंद्रदर्शन के बाद व्रत को खोलें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments