Homeमध्यप्रदेशकोरोना रिटर्न : भोपाल इंदौर में रात का कर्फ्यू ग्वालियर में 10...

कोरोना रिटर्न : भोपाल इंदौर में रात का कर्फ्यू ग्वालियर में 10 बजे बाजार बंद का निर्णय

भोपाल /प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भोपाल और इंदौर में कल यानी 17 मार्च से नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। यह निर्णय मंगलवार को CM शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की समीक्षा बैठक में लिया। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र से आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग जारी रहेगी, वे एक हफ्ते आइसोलेशन में भी रहेंगे।

इसके अलावा प्रदेश के 8 शहरों जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बैतूल और खरगाेन में रात 10 बजे के बाद बाजार बंद रहेंगे। इन शहरों में कर्फ्यू जैसी स्थिति नहीं रहेगी, लेकिन बाजार अनिवार्य रूप से बंद रहेेंगे। ये आदेश भी 17 मार्च से लागू होंगे। अगर इन 8 शहरों में इसके बाद भी 3 दिन तक लगातार केस बढ़ते हैं तो यहां भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया जाएगा।

नाइट कर्फ्यू की टाइमिंग का निर्णय कलेक्टर लेंगे
भोपाल और इंदौर में रात को कब से कब तक कर्फ्यू लगेगा, इसका निर्णय कलेक्टर करेंगे। दोनों जगह के कलेक्टर अलग से नाइट कर्फ्यू लिए आदेश जारी करेंगे।

सीएम ने सुबह ही दे दिए थे संकेत
शिवराज ने सुबह कहा था देश के साथ ही प्रदेश में कोरोना के केस जिस तेजी से बढ़ रहे हैं। वो सावधानी और सचेत होने का विषय है। उन्होंने कहा था कि इस संबंध में होने वाली बैठक में कुछ फैसले संभावित हैं, ताकि लोगों को कोरोना से बचाया जा सके। आम लोगों से निवेदन करता हूं। प्रार्थना करता हूं। निश्चिंत न हों। मास्क लगाएं। सावधानियां रखें। बाकी उपाय भी किए जाएंगे।

बीते एक सप्ताह के रिकॉर्ड को आधार बनाया जाएगा
सरकार कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर बीते एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर रख रही थी। आज यानी मंगलवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री सभी जिलों के केस की समीक्षा की। इसमें मुख्य रूप से वहां केस बढ़ने के कारणों पर चर्चा की गई। इसमें वहां होने वाले कार्यक्रम, बाहर से आने वाले व्यक्तियों की संख्या और अन्य कारणों का आकलन किया गया। भोपाल में सोमवार से धारा 144 लगा दी गई है। इसके बाद कार्यक्रम और खेलकूद गतिविधियों पर भी कुछ पाबंदी लगा दी गई हैं। महाराष्ट्र से आने वालों को निगेटिव रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments