Homeमध्यप्रदेशदेखिए:जब भाजपा मीडिया प्रभारी बन गए क्रिकेट खिलाड़ी

देखिए:जब भाजपा मीडिया प्रभारी बन गए क्रिकेट खिलाड़ी

प्रेमपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभांरभ

 

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर आज नेता की जगह क्रिकेट खिलाड़ी बनकर बेट से बॉल पर प्रहार करते नजर आए मौका था उनके गृहग्राम वाली विधानसभा क्षेत्र भितरवार के ग्राम प्रेमपुर की सिकरौदा पंचायत में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभांरभ इस अवसर पर उन्होंने कहा की खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग होते हैं। खेल में कोई हारता है तो कोई जीतता है। प्रतिस्पर्धा ही हमें आगे बढ़ाती है। जीवन को सफल बनाने के लिए हमें स्वयं से प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए। जितना हम अपने आपसे प्रतिस्पर्धा करेंगे उतने ही सफल होंगे।   इस अवसर पर भाजपा नेता श्री मोहन सिंह राठौर भी उपस्थित थे।

क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए श्री पाराशर ने कहा खेल की भावना की भविष्य भी बनता है। खेल राष्ट्रवाद और संस्कार भी देते है। इसलिए हमें जीवन मे कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए। श्री पाराशर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी भी कहते थे कि गीता पढ़ने से पहले खेल खेलो। खेल शरीर को हष्ट पुष्ट बनाते हैं। हम जब शक्तिशाली होंगे तब एक शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण होग।
वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मोहन सिंह राठौर ने कहा खेल में खेल भावना होना जरुरी है, खेल से हमे अच्छा स्वास्थ्य मिलता है, आयोजको को धन्यवाद देना चाहता है ,आप लोगो ने मुझे बुलाया ।
क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करने से पूर्व दोनों अतिथियों द्वारा आज के मैच की दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सिकरौदा के सरपंच श्री नवल सिंह, भाजपा आंतरी मंडल के अध्यक्ष श्री मुकेश भार्गव, श्री सत्येंद्र किरार (कालू), सरपंच बल्ली रावत, बादाम सिंह, श्री जीतू किरार, महेश सिंह, हितेंद्र किरार, आकाश किरार , दीपू किरार, दिनेश किरार, संजय किरार, सहित बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments