Homeदेशप्रधानमंत्री मोदी ने संतों से की अपील कोरोना संकट के चलते अब...

प्रधानमंत्री मोदी ने संतों से की अपील कोरोना संकट के चलते अब कुम्भ को प्रतीकात्मक ही रखा जाए

नई दिल्ली /उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण और कई साधुओं के पॉजिटिव आने के बाद से हरिद्वार कुम्भ का समय से पहले समाप्ती का ऐलान हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संतों से बातकर इसके संकेत दे दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संतों से अपील की है कि कोरोना संकट के चलते अब कुम्भ को प्रतीकात्मक ही रखा जाए। उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से फोन पर बातचीत की और सभी संतों का हाल जाना। साथ ही उन्होंने संतों से आग्रह किया कि अब कुंभ को कोरोना संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए।

पीएम मोदी ने शनिवार सुबह ट्वीट किया, ‘आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी से आज फोन पर बात की। सभी संतों के स्वास्थ्य का हाल जाना। सभी संतगण प्रशासन को हर प्रकार का सहयोग कर रहे हैं। मैंने इसके लिए संत जगत का आभार व्यक्त किया।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए। इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी।’

Narendra Modi
@narendramodi
मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए। इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी। @AvdheshanandG

सूत्रों की मानें तो हरिद्वार में चल रहे कुंभ को सरकार पहले ही समाप्त करने की घोषणा कर सकती है। सरकार की ओर से कुंभ की अविध एक से 30 अप्रैल की गई है। कोरोना की वजह से ही हरिद्वार में चल रहे कुंभ को लेकर निरंजनी अखाड़े ने फैसला लेते हुए 17 अप्रैल को कुंभ मेला खत्म करने का निर्णय लिया है।

ऐसी खबर थी कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शुक्रवार को कोरोना पर अब तक की स्थिति की समीक्षा करेंगे। मगर वह बैठक नहीं हुई। सूत्रों के अनुसार, सीएम ने कोरोना प्रबंधन से संबंधित सभी विभागों की बैठक बुलाई है, जो आज हो सकती है। हालिया कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण की दर में जिस प्रकार इजाफा हुआ है, उससे सरकार काफी गंभीर है। खासकर देहरादून में बढ़ते मामले चिंता का विषय बन रहे हैं। सूत्रों के अनुसार दिल्ली, यूपी समेत कुछ राज्यों में किए जा रहे प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस रिपेार्ट को कल सीएम के समक्ष रखा जाएगा।

हरिद्वार में हो रहे कुंभ के दौरान कोरोना केसों में धीरे-धीरे तेजी आ रही है। कुंभ में शामिल हुए साधुओं की कोरोना जांच की गई । चिंता की बात है कि 30 साधुओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  हरिद्वार के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एसके झा ने पुष्टि करते हुए कहा कि साधुओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें अखाड़ों में जाकर साधुओं की कोरोना कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments