ग्वालियर /कोरोना के बढ़ते केस और लॉकडाउन के बीच दिल्ली से मध्यप्रदेश के छतरपुर आ रही मजदूरों से भरी तेज रफ्तार बस जौरासी पर पलट गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना ग्वालियर में झांसी हाईवे पर मंगलवार सुबह जौरासी घाटी के पास हुई। फिलहाल । बस में सवार यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। बस बुरीतरह से ओवरलोड थी और उसमें तीन गुना से भी अधिक सवारियां भरी थी बस की छत पर भी बड़ी संख्या में लोग बैठे थे।
दिल्ली में रविवार को ही लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इस वजह से MP में बुंदेलखंड में छतरपुर के आसपास के ऐसे मजदूर जो कुछ महीने से वहां मजदूरी कर रहे थे, उन्होंने पलायन शुरू कर दिया है। सोमवार रात 2 बजे करीब 100 मजदूर अपने परिवार के साथ बस से छतरपुर के लिए निकले थे। कई मजदूर बस की छत पर बैठे थे जो नीचे गिर गए। इनमें से दो बस की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।