Homeग्वालियर अंचलभाजपा के वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया को पितृ शोक

भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया को पितृ शोक

पवैया के पिताश्री ठा. बलबंत सिंह का देहावसान ।ग्वालियर20अप्रैल / भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद व महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया के पिताश्री का गत रात आकस्मिक देहावसान हो गया ।
श्री पवैया के पिताश्री व चीनौर ठिकाने के मुखिया ठाकुर बलवंत सिंह जू का गत रात्रि गृह ग्राम चीनौर में देहावसान हुआ वे 91 वर्ष के थे तथा किशोरावस्था में स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुए परंतु स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का प्रमाण पत्र बनवाने से इनकार कर दिया ।
वे विनोबा भावे से प्रभावित थे तत्पश्चात 90 के रामजन्म भूमि मंंंदि आंदोलन

में कारसेवा  में सक्रिय भागीदारी की । उनका अंतिम संस्कार पैतृक ग्राम चीनौर में आज किया गया ।
उनके जेष्ठ पुत्र जयभान सिंह पवैया ने मुखाग्नि दी । उनके पांच पुत्र व भरा पूरा परिवार है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments