Homeमध्यप्रदेशतुम रक्षक काहू को डरना! जब डॉक्टर की वेशभूषा में दिखे बंजरंग...

तुम रक्षक काहू को डरना! जब डॉक्टर की वेशभूषा में दिखे बंजरंग बली

पूरे देश में कोरोना वायरस से करोड़ों लोग संक्रमित हो चुके हैं. पिछले साल से अभी तक डॉक्टर मरीजों का इलाज करने में लगे हुए हैं, तो वहीं लाखों लोग घर पर डॉक्टरों के मार्गदर्शन में ठीक हो रहे हैं. जबकि अधिकांश मरीजों को अस्पताल में डॉक्टर अपनी निगरानी में स्वस्थ करने में जुटे हुए है. ऐसे में डॉक्टर भी भगवान बनकर आए है.

दरअसल इंदौर के सुभाष चौक के खजूरी बाजार स्थित बाल हनुमान मंदिर में मंगलवार को विशेष श्रृंगार किया गया. जिसमें हनुमान जी को डॉक्टर के रूप में दिखाया गया.इंदौर में हनुमान जी को डॉक्टर बनाया गया है, जिसमें डॉक्टरों का एप्रिन पहनाया है, साथ ही कानों में स्‍टेथोस्‍कोप लगाया है. जबकि हाथों में पृथ्वी थमाई गई है. मंदिर के पंडित जितेंद्र दुबे बताते हैं कि महामारी से कई परिवार उजड़ चुके हैं. लक्ष्मण जब तीर से घायल हुए, तब हनुमान जी संजीवनी लेकर आए थे. ठीक उसी तरह इस बीमारी को खत्म करने के लिए ईश्वर को ऐसी ही संजीवनी भेजना है. तभी पृथ्वी को बचाया जा सकता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments