Homeदेशट्रेन में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, मिलेगी खास सुविधा

ट्रेन में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, मिलेगी खास सुविधा

 रेलवे लोगों के सफर को अरामदायक बनाने के लिए लगातार कोशिशें कर रही है। रेलवे विभाग अब एक नई सेवा शुरु करने जा रहा है जिसके तहत आप स्वादिष्ट भोजन का भी स्वाद ले पाएंगे। सफर के दौरान अगर आपको रेलवे का खाना पसंद नहीं है तो अब अाप होटल से खाना ऑर्डर कर सकेंगे। खास बात यह है कि आपको इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं, यह ऑर्डर आप अपनी सीट से ही कर सकते हैं। आपका ऑर्डर आपकी सीट पर ही सर्व किया जाएगा।

कैसे मिलेगी सुविधा
भारतीय रेलवे ने इस खास सुविधा के लिए एप लांच किया है। इस एप के माध्यम से जिस ट्रैक से यात्रा कर रहे हैं, उधर के मशहूर होटलों का खाना बुक करा पाएंगे। एप से खाना ऑर्डर करने के लिए ‘आई.आर.सी.टी.सी. कैटरिंग-फूड ऑन ट्रैक’ एप को डाउनलोड करना होगा। एप इंस्टॉल करने के बाद इससे खाना ऑर्डर किया जा सकेगा। रेलवे का यह एप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments