ग्वालियर अंचल में गर्मी ने हाहाकार मचा दिया है। एक तरफ जहां शिवपुरी में गुरुवार को पारा 44 के पास रहा वहीं ग्वालियर में भी पिछले दस दिनों से गर्मी रिकार्ड तोड़ स्थिति में बनी हुई है। आज 2 जुलाई की बात करें तो आसमान से बादल पूरी तरह नदारद हैं और सूरज ने सुबह से ही आग बरसाना शुरू कर दिया है। खबर लिखे जाने तक पारा 34 के ऊपर जा पहुंचने से लोग सुबह से ही पसीने व दमघोंटू गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं। अंचल में गर्मी ने 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और अभी भी लू से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही। हालांकि, इस बीच अच्छी खबर यह है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि देश में दक्षिण पश्चिम मॉनसून जुलाई में सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो जुलाई के प्रथम सप्ताह में अच्छी बारिश होने की उम्मीद नहीं है, लेकिन महीने के दूसरे हफ्ते के दूसरे हिस्से से इसके जोर पकड़ने की संभावना है। देश में जुलाई 2021 में मासिक बारिश कुल मिलाकर सामान्य (दीर्घ अवधि औसत का 94 से 106 प्रतिशत) रहने की संभावना है।
पश्चिमोत्तर भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम या सामान्य बारिश की संभावना है जबकि मध्य भारत, उससे जुड़े प्रायद्वीपीय भारत और गंगा के मैदान में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश का पूर्वानुमान है। मॉनसून हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिमी राजस्थान और पंजाब को छोड़ देश के बाकी हिस्सों में पहुंच गया है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में 40 सेल्सियस के पार चला गया है और जल्द इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं ह
मध्यप्रदेश में अगले दो दिनों में लू की परिस्थितियां बनी रहने की संभावना है। इस तरह, ग्वालियर अंचल में चिलचिलाती गर्मी से अभी कोई राहत नहीं मिलने वाली है। मध्य प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर लू की परिस्थितियां दर्ज की गईं। पूरे मैदानी हिस्सों में तापमान पिछले कुछ दिनों में 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।