Homeदेशजानिए भारत सरकार ने किस बात के लिए मध्यप्रदेश को पूरे देश...

जानिए भारत सरकार ने किस बात के लिए मध्यप्रदेश को पूरे देश में ठहराया अव्वल

भारत सरकार से जल परीक्षण प्रयोगशालाओं की मान्यता प्राप्त करने में मध्यप्रदेश अव्वल

ग्वालियर 02 जुलाई 2021/ राज्य सरकार के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने अपनी जल परीक्षण प्रयोगशालाओं केलिए इस वर्ष (एनएबीएल) मान्यता प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले राज्यों में मध्यप्रदेश को प्रथम स्थान पर ला दिया है। प्रदेश के 45 जिलों की 46 प्रयोगशालाओं को भारत सरकार के जल-शक्ति मंत्रालय द्वारा मान्यता प्रदान की गई है। जल शक्ति मंत्रालय से जल परीक्षण प्रयोगशालाओं का मान्यता प्राप्त करने वाले राज्यों में मध्यप्रदेश अव्वल एवं 21 मान्यता प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाला राज्य हरियाणा दूसरे स्थान पर है।
पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा अपनी जल परीक्षण प्रयोगशालाओं के प्रमाणीकरण हेतु जल-शक्ति मंत्रालय को आवेदन दिए जाते हैं। इस वर्ष अब तक 25 राज्यों की 126 जल परीक्षण प्रयोगशालाओं को जारी किए गये मान्यता प्रमाण-पत्रों में मध्यप्रदेश की सर्वाधिक 46 प्रयोगशालाऐं शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments