Homeदेशसंघप्रमुख के फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट से देशतोड़ने वाली गतिविधियां चलाने...

संघप्रमुख के फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट से देशतोड़ने वाली गतिविधियां चलाने का खुलासा, संघ ने किया आगाह

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन जी भागवत के नाम से फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट बनाकर देश तोड़ने वाली गतिविधियां संचालित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
इसका खुलासा खुद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया है। एक वक्तव्य में सरसंघचालक मोहन भागवत के निज सचिव गिरीशजी ने कहा कि आजकल मोहनजी भागवत के नाम से फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट बनाकर हिंदुओं को जाति के नाम पर बांटने की साजिश चल रही हैं। उन्होंने इसके प्रति देशवासियों विशेषकर संघ स्वंसेवकों को सावधान रहने की बात कही गयी है। उन्होंने कहा कि सरसंघचालक भागवतजी द्वारा कभी भी किसी भी प्रकार के सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। वे केवल ईमेल का ही उपयोग करते हैं।
गिरीशजी ने अपने वक्तव्य में कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि इस जानकारी को सभी कार्यकर्ता अपने सभी ग्रुप में वायरल करें, जिससे सोशल मीडिया में संघ और परमपूजनीय सरसंघचालक जी के जाली एकाउंट से चल रहे दुष्प्रचार का सच सामने आए और हिंदुओं को जाति के नाम पे बांटने की साज़िश का पर्दाफाश हो।
यहां बताना उपयुक्त होगा कि आजकल देश में तमाम नामचीन लोगों के नाम से सोशल मीडिया फेसबुक आदि पर फर्जी एकाउंट बनाकर देशतोड़क गतिविधियां संचालित करने का षडयंत्र बड़े पेमाने पर जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments