अमेरिका में पिछले कई दिनों से कोरोना के नए केसों में तेजी देखी जा रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अमेरिका में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 60 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं और अब वह एक बार फिर से पहले स्थान पर पहुंच गया है। कोरोना संक्रमण के मामलों में दोबारा तेजी आने के बाद अमेरिका के हाई रिस्क वाले इलाकों में टीके की दोनों डोज ले चुके लोगों के लिए मास्क पहनना एक बार फिर से अनिवार्य हो गया है। डेल्टा वेरिएंट की वजह से कोरोना केसों में बढ़ोतरी के बाद यह फैसला लिया गया है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन डायरेक्टर रोशेल वेलेंस्की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मास्क पर लिए गए फैसले के बारे में बताया। उन्होंने इस दौरान यह बताया कि वैक्सीन असरदार है लेकिन कोरोना के डेल्टा वेरिएंट की वजह से आगे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
रोशेल ने कहा, ‘ज्यादा संक्रमण वाले इलाकों में सीडीसी टीके की दोनों खुराक ले चुके लोगों को भी मास्क पहनने का सुझाव देता है।’