Homeग्वालियर अंचलकोविडकाल में श्रमिकों को राशन वितरण करने का अनूठा कार्य

कोविडकाल में श्रमिकों को राशन वितरण करने का अनूठा कार्य

नि:शुल्क राशन वितरण वाहन को सांसद श्री शेजवलकर ने दिखाई हरी झण्डी

ग्वालियर 31 जुलाई 2021/ मुस्कार ड्रीम्स फाउण्डेशन एवं गिव इंडिया के द्वारा ग्वालियर जिले में जरूरतमंद श्रमिकों को राशन वितरण का कार्य किया जा रहा है। इन संस्थाओं द्वारा एक वर्ष में लगभग दो हजार से ज्यादा परिवारों को राशन की उपलब्धता कराई गई है। राशन वितरण के इस कार्य को क्षेत्रीय सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने भी सराहा है।
क्षेत्रीय सांसद श्री शेजवलकर ने शनिवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में ड्रीम फाउण्डेशन के राशन वितरण वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिला पंचायत प्रशासकीय समिति की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा यादव, सीईओ जिला पंचायत श्री किशोर कान्याल, एडीएम श्री रिंकेश वैश्य, सहायक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विजय दुबे एवं अन्य विभागीय अधिकारी व संस्था के सदस्य उपस्थित थे।
मुस्कार ड्रीम्स फाउण्डेशन के श्री रिषभ आर्य ने बताया कि कोविड-19 के दौरान जरूरतमंदों को राशन के पैकेट उपलब्ध कराने की शुरूआत की गई है। राशन की इस किट में 10 किलो आटा, एक किलो दाल, दो किलो चावल तथा एक लीटर तेल शामिल है। संस्था की ओर से अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों को राशन वितरण किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments