Homeप्रमुख खबरेंचुनावी मौसम में शिवराज के बीमार होने की खबर ने बढ़ाई भाजपा...

चुनावी मौसम में शिवराज के बीमार होने की खबर ने बढ़ाई भाजपा की चिंता कई कार्यक्रम रद्द

 चुनावी मौसम में यदि किसी राजनीतिक दल के स्टार प्रचारक का स्वास्थ्य बिगड़ जाए तो उसका असर पूरी पार्टी पर दिखाई देता है। मध्यप्रदेश में मुंगावली और कोलारस चुनाव सिर पर हैं विधानसभा चुनावों में भी अब कुछ महीने ही बचे हैं उधर खबर आई है कि  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री जो कि भाजपा के स्टार प्रचारक भी हैं उनका  स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसी के चलते 30 जनवरी को होने वाली कोर कमेटी की बैठक टाल दी गई है। इस हेतु भोपाल आ रहे प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे का दौरा भी टल गया है। इस बैठक में मुंगावली और कोलारस में भाजपा के प्रत्याशियों के नाम का फैसला होना था। साथ ही मंत्रीमंडल विस्तार पर भी विशेष चर्चा होने वाली थी। आगामी बैठक कब होगी, फिलहाल तय नहीं हुआ है।

 

 

 

मुंगावली से स्व. देशराज सिंह की पत्नी बाईसाब को प्रत्याशी बनाने को लेकर सहमति बन गई है। वहीं कोलारस में जिन तीन नामों पर विचार हो रहा है उसमें पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन सबसे आगे हैं। इसके साथ ही वीरेन्द्र रघुवंशी और जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी टिकट की दौड़ में हैं। रामस्वरूप रावत का नाम भी यशोधरा राजे समर्थक नेताओं की तरफ से आया है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments