साल का पहला चंद्र ग्रहण कल यानी बुधवार को लग रहा है. माघ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को लगने वाल यह पूर्ण चंद्रग्रहण भारतीय समय के अनुसार शाम सवा पांच से पौने नौ के मध्य इसका स्पर्श 5:18 शाम को और मध्य शाम के 7 बजे वहीं मोक्ष 8 बजकर 42 बजे होगा. इस ग्रहण का स्पर्श पुष्य नक्षत्र में होगा जो श्लेषा नक्षत्र में समाप्त होगा. इस प्रकार पुष्य एवं श्लेषा दोनों नक्षत्रो के जातकों को और कर्क राशि वालों को प्रभावित करेगा. ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले सुबह 8 बजकर 35 मिनट से लग जायेगा.
विशेष संयोगों से युक्त है यह चंद्रग्रहण, सीधे देखने से बचें : ज्योतिषियों के अनुसार यह चंद्रग्रहण विशेष संयोगों से युक्त है. इस ग्रहण का स्पर्श पुष्य नक्षत्र में रहेगा होगा जो अश्लेषा नक्षत्र में समाप्त होगा. इस प्रकार पुष्य और अश्लेषा दोनों नक्षत्र के जातकों के साथ ही कर्क राशि वाले को प्रभावित करेगा. ज्योतिषियों के अनुसार ग्रहण को देखने से बचें और शांति का उपाय करें. सूतक के समय और ग्रहण के समय भगवान की मूर्ति का स्पर्श नहीं करना चाहिए. इस दिन भगवान के नाम का जाप करते हुए दान करना चाहिए.
कल पूरे भारत में दिखेगा चन्द्रग्रहण सुबह 8.35 से लग जायेगा सूतक
RELATED ARTICLES