Homeमध्यप्रदेशभांडेर रोड पर बड़ा हादसा 11 श्रद्धलुओं की मौत मरने वाले सभी...

भांडेर रोड पर बड़ा हादसा 11 श्रद्धलुओं की मौत मरने वाले सभी लोग मध्य प्रदेश के दतिया के पंडूखर के

यह हादसा झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के भांडेर रोड पर शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में 32 लोग सवार थे। रास्ते में ट्रैक्टर के सामने अचानक एक गाय आ गई। इससे ड्राइवर ट्रैक्‍टर संभाल नहीं पाया और वाहन धान के खेत में पलट गया।

दर्शन के लिए जा रहे थे
हादसे में मारे गए सभी लोग मध्य प्रदेश के दतिया के पंडूखर के रहने वाले थे। ये सभी झांसी के छिरौना गांव में बने माता के मंदिर आ रहे थे। श्रद्धालुओं ने खेतों में ज्वार की फसल लगाई थी। पहली फसल होने पर सभी लोग छिरौना माता को ज्वार विसर्जित करने झांसी आ रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया।

4 महिलाओं की हालत गंभीर
ट्रैक्टर-ट्राली में सवार 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें 35 साल की राजवती, 33 साल की संध्या, 34 साल की भूरी, और 32 साल की राजा बेटी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments