ग्वालियर /भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ.नितेश शर्मा ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के निक्कर वाले बयान की निंदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी छिन जाने के कारण कमलनाथ जी फ्रस्टेशन में आ गये हैं इसलिए वे आए दिन ओछे बयान देते रहते हैं। वे भारत को महान की जगह बदनाम कह कर देश का भी अपमान कर चुके हैं। मुझे लगता है अब उन्हें राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए क्योंकि उनकी याददाश्त भी काम नहीं कर रही है। वे कभी कोरोना को इन्डियन कोरोना कह देते हैं तो कभी रेमडेसिविर के बहाने दिवंगत आत्माओं से बात करने का दावा करने लगते हैं । डॉ.नितेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की उम्र भी श्री विष्णु दत्त जी शर्मा जी के बराबर ही है क्या वे राहुल गांधी से कह सकते हैं कि जब तुम निक्कर पहनना भी नहीं सीखे थे तब मैं सांसद था ? इसलिए तुम मुझे सुझाव मत दो ! कमलनाथ जी ने इस घटिया बयान से केवल बीडी शार्मा जी का ही नहीं अपितु देश के सभी युवाओं का अपमान किया है। उन्हें इसके लिए तत्काल माफी माँगनी चाहिए ।