ग्वालियर /बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर-19 महिला एकदिवसीय प्रतियोगिता में ग्वालियर की बेटी और प्रतिभाशाली क्रिकेटर अनुष्का रौनक शर्मा ने इतिहास रच दिया है। उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश की टीम ने उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया।

उधर रौनक के इस शानदार प्रदर्शन के बाद उनका चयन चैलेंजर ट्राफी टूर्नामेंट हेतु किया गया है। इसका आयोज 2 नवम्बर से जयपुर में होगा। इस टूर्नामेंट हेतु देशभर में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली अंडर 19 महिला खिलाड़ियों का चयन किया जाता है। सम्पूर्ण देश से इन श्रेष्ठ खिलाड़ियों से सुसज्जित तीन टीमों की चैलेंजर्स ट्राफी आयोजित की जाती है फिर इनमें से राष्ट्रीय टीम का चयन होता है। इसमें भाग लेने हेतु रौनक शर्मा सोमवार को जयपुर रवाना हो रही है। उधर ग्वालियर की बेटी द्वारा मध्यप्रदेश को दिलाई गई इस शानदार उपलब्धि पर मध्यप्रदेश सरकार ने उन्हें बधाई दी है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने अपने ट्वीट में कहा कि

जयपुर के एसएमएस स्टेडियम पर खेले गए फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड ने विजेता ट्रॉफी जीती. विजेता व उपविजेता टीम को आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने ट्रॉफी भेंट कर पुरस्कृत किया.
आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने बताया कि “कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप कम होने के साथ ही अब क्रिकेट फिर से पटरी पर लौटने लगा है. साथ ही बीसीसीआई (BCCI) की ओर से राजस्थान को मैचों की मेजबानी भी मिली है. अंडर-19 महिला एक दिवसीय प्रतियोगिता का शानदार आयोजन करवाया गया, जीत-हार एक सिक्के के दो पहलू हैं. विजेता टीम को जहां बधाई तो वहीं जो टीम हारी है उसको निराश होने की जरूरत नहीं है. अगले साल कड़ी मेहनत कर वो भी विजेता बन सकते हैं.”।

उधर ग्वालियर की बेटी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश द्वारा हासिल इस उपलब्धि पर उन्हें ग्वालियर के तमाम खेल व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों व अनेक खेलप्रेमियों ने उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी है।