Homeमनोरंजनअमिताभ बच्चन ने जया के संग रोमांटिक फोटो साझा कर दी करवाचौथ...

अमिताभ बच्चन ने जया के संग रोमांटिक फोटो साझा कर दी करवाचौथ की शुभकामनाएं

आज पूरे देश में करवा चौथ (Karwa Chauth) का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर हर कोई सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट शेयर करता दिखाई दे रहा है। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने भी करवा चौथ के मौके पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने जया बच्चन के संग एक रोमांटिक फोटो साझा की है। इस तस्वीर के साथ अमिताभ ने अपने फैंस को एक खास मैसेज भी दिया है। अमिताभ बच्चन का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में आ गया है। अमिताभ और जया का रोमांटिक अंदाज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर करवा चौथ के मौके पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उनकी पत्नी जया बच्चन के संग एक तस्वीर है। ये फोटो इसलिए भी खास है क्योंकि ये इन दोनों की सुपरहिट फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ की है। जिसके एक गाने में अमिताभ और जया रोमांटिक अंदाज में दिखाई दिए थे। ये फोटो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। जिसके फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं।

करवा चौथ की शुभकामनाएं

इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘करवा चौथ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सभी को गुड लक’। अमिताभ इन दिनों क्विज शो केबीसी 13 को लेकर काफी बिजी हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन के अलावा कई और सेलेब्स ने भी फैंस को करवा चौथ के मौके पर शुभकामनाएं दी हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments