Homeदेशचंडीगढ़ की हरनाज संधू ने 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का ताज...

चंडीगढ़ की हरनाज संधू ने 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का ताज किया भारत के नाम

मिस यूनिवर्स बनने के बाद इमोशनल हुईं हरनाज  ने   सर्वशक्तिमान व अपने माता-पिता का किया शुक्रिया

भारत को मिस यूनिवर्स 2021 में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. भारत की बेटी हरनाज संधू  को मिस यूनिवर्स 2021 के टाइटल से नवाजा गया है. हरनाज संधू  पूरे 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का ताज भारत लेकर आई हैं. हरनाज संधू  का जब मिस यूनिवर्स 2021 के विनर के तौर पर नाम अनाउंस किया गया तो वह इमोशनल हो गईं.

हरनाज संधू   ने मिस यूनिवर्स बनने के बाद कहा कि मैं सर्वशक्तिमान, अपने माता-पिता और मिस इंडिया संगठन का शुक्रियादा करती हूं. इन्होंने हमेशा मुझे गाइड किया और मेरा सपोर्ट किया. सभी को खूब सारा प्यार जिन्होंने मेरे लिए प्रार्थना की.

हरनाज संधू 70वीं मिस यूनिवर्स बनी हैं. हरनाज संधू ने पहला मुकाम हासिल करके भारत को एक बार फिर गर्व महसूस कराया है. हरनाज से पहले 1994 में सुष्मिता सेन और फिर 2000 में लारा दत्ता ने यह टाइटल जीता था. भारत को मिस यूनिवर्स का टाइटल तीसरी बार मिला है. 21 साल की हरनाज को पिछले साल की मिस यूनिवर्स मैक्सिको की एंड्रिया मेजा ने ताज पहनाया है.

हरनाज संधू चंडीगढ़ की रहने वाली हैं. हरनाज ने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए किया है. हरनाज ने टीनएज से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी. बता दें कि मिस यूनिवर्स 2021 में पराग्वे की 22 साल की नादिया फरेरा पहली रनरअप रही हैं. वहीं दक्षिण अफ्रीका की 24 साल की लालेला मसवाने तीसरे स्थान पर रही हैं. लास्ट क्वेश्चन राउंड में हरनाज से सवाल किया गया था कि वह युवा महिलाएं जो आज दबाव का सामना कर रही हैं उन्हें क्या सलाह देना चाहेंगी.

हरनाज संधू ने 2017 में टाइम्स फ्रेश फेस जीता था. लीवा मिस डीवा यूनिवर्स 2021 का खिताब भी हरनाज ने अपने नाम किया था. संधू ने मिस यूनिवर्स का टाइटल जीतने से पहले ही कई पंजाबी फिल्में साइन कर ली थीं. हरनाज संधू जल्द ही पंजाबी फिल्म बाई जी कुत्तांगे और यारा दियां पो बारां में नजर आएंगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments